City Post Live
NEWS 24x7

यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों से जुर्माना भी वसूला जायेगा: ट्रैफिक एसपी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों से जुर्माना भी वसूला जायेगा: ट्रैफिक एसपी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची यातायात पुलिस यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई तरह के अभियान चला रही है। समय-समय पर स्कूलों और कॉलेजों में भी यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और रांग पार्किंग करते हुए लोगों को देखा जा सकता है। ट्रैफिक नियम तोड़ने में सबसे ज्यादा युवा शामिल हैं। इसमें लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। खासकर छात्र-छात्राओं को खुलेआम ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ाते हुए देखा जा सकता है। इधर, रांची यातायात पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया है। इस दौरान जो लोग बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग चलते हैं, उनके घर जुर्माना भेजा जा रहा है।

साथ ही रांग पार्किंग, ट्रिपल राइडिंग का फोटो भी भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं जुर्माना देने के लिए यातायात थाना में लोगों की लंबी लाइन भी लग रही है। इसके बावजूद लोग यातायात नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने सोमवार को कहा कि यातायात जागरूकता अभियान को लेकर समय समय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान स्कूलों और कॉलेजों में अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय पर यातायात को लेकर और भी जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों से जुर्माना भी वसूला जायेगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.