City Post Live
NEWS 24x7

बुढ़मू का तिरु फॉल बनेगा देश-दुनिया का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल : बाउरी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

बुढ़मू का तिरु फॉल बनेगा देश-दुनिया का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल : बाउरी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड की राजधानी रांची से करीब 50 किलामीटर दूर बुढ़मू प्रखंड का तिरु फॉल अगले कुछ वर्षों में देश-दुनिया हो जाएगा। पर्यटन विभाग इस फॉल को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वह तिरु फॉल विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बुढ़मू का यह क्षेत्र प्राकृतिक छटा और अध्यात्म का अनोखा संगम है। यहां के लोग सीधे साधे और सरल है। यहां पर स्थित तिरु फॉल की प्राचीन कथा है कि यहां कभी राधा और कृष्णा रास लीला करने आते थे। यहां प्राचीन मंदिर भी है। इन सब को झारखंड सरकार विकसित करने का काम करेगी। पर्यटन मंत्री ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष के बाद रघुवर दास की सरकार ने इस क्षेत्र में सड़क बनवायी है। सड़क बन जाने के बाद देश दुनिया के लोग तिरु फॉल का दीदार करने आएंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि जब भी पर्यटक यहां आएं उनके साथ अतिथियों जैसा व्यवहार करें ताकि जब वे इस फॉल को देख कर जाएं तो अपने साथ मीठी यादें ले कर जाएं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि पर्यटन क्षेत्र के विकास में किसी भी स्थानीय लोगों को विस्थापित नही किया जाता और लोगों को रोजगार भी मिलता है। साथ ही स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति और जीवन मे भी सुधार होता है। उन्होंने अपने संबोधन में आश्वासन दिया कि जल्द ही तिरु फॉल और आस-पास के क्षेत्र में विकास किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने सभी ग्रामीणों को नव वर्ष और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांके विधायक जीतू चरण राम में कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार में इस क्षेत्र का विकास हुआ है। काफी वर्षों के इंतजार के बाद पहली बार तिरु फॉल तक कि सकड़ का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने पर्यटन मंत्री से आग्रह किया कि तिरु फॉल की सुंदरता और स्थानीय लोगों के रोजगार के लिए इस फॉल का विकास सरकार करें। कार्यक्रम के दौरान तिरु फॉल विकास समिति के सदस्यों ने एक ज्ञापन भी पर्यटन मंत्री को दिया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री और कांके विधायक ने ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण भी किया। कार्यक्रम में भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रणधीर चौधरी, 20 सूत्री के संजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
क्या है फॉल की खूबी
तिरु फॉल, रांची से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां राधा कृष्ण की प्राचीन मंदिर है। जहां पर्व त्योहार के अवसर पर मेला का आयोजन भी किया जाता है। फॉल तक पहुंचने के लिए सीढ़ी बनी हुई है। फॉल की ऊंचाई करीब 400 फुट है। वहीं आस पास घने जंगल फॉल को और भी खूबसूरत बनाते है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.