झारखंड के गुमला में एक साथ महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म
सिटी पोस्ट लाइव, गुमला: झारखंड के गुमला जिले के सदर अस्पताल में रविवार को एक महिला ने एक साथ तीन बेटों को जन्म दिया। खबर फैलते ही लोगों की भीड़ उसे देखने के लिए जमा हो गई। महिला गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड की रहने वाली है। महिला के पति रमेश कुमार ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उसने तीन बेटों को जन्म दिया। साथ ही एक साथ तीन बेटों के जन्म से वह काफी खुश है। तीनों बच्चे और मेरी स्वस्थ हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि ऑपरेशन से तीनों बच्चों का जन्म हुआ।
Comments are closed.