City Post Live
NEWS 24x7

कम उम्र की राजीव त्यागी के असामयिक निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है: रामेश्वर उरांव

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। डॉ. उरांव ने अपने शोक संदेश में कहा कि कम उम्र की राजीव त्यागी के असामयिक निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचाराधारा को मीडिया के माध्यम से प्रखर वक्ता के रूप जनता के बीच रखते थे, दुःख की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करें।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में राजीव त्यागी ने पार्टी की विचारधारा को मीडिया में रखने के साथ ही अपनी विनम्रता, शालीनता और बौद्धिक तर्कशक्ति के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनायी थी, उनके निधन की खबर पार्टी और उनके लिए व्यक्तिगत तकलीफदेह खबर है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.