City Post Live
NEWS 24x7

छठव्रतियों के कठिन तप और संकल्प से होता है सात्विकता का सृजन : सुबोधकांत

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय छठ महापर्व पर बुधवार की सुबह राजधानी रांची के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे और पूजा में शामिल हुए। उन्होंने बड़ा तालाब पर उदीयमान भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया। इससे पहले मंगलवार की देर शाम को हरमू में एक नवनिर्मित छठ घाट का लोकार्पण भी किया। सहाय मंगलवार की शाम और बुधवार की अहले सुबह को राजधानी के हरमू, हटनिया तालाब, धुर्वा डैम, बटन तालाब, बड़ा तालाब, चडरी तालाब, हरमू स्थित तालाब सहित कई अन्य स्थानों पर गए। उन्होंने चडरी तालाब पर सुबह का भोग भी श्रद्धालुओं के बीच बांटा। उन्होंने कहा कि लोक आस्मथा का महापर्व छठ प्रकृति और सृष्टि के नियंता भगवान सूर्य के प्रति आभार का पर्व है। व्रतियों के कठिन तप और संकल्प से जिस सात्विकता का सृजन होता है, वह अद्भुत है। यह पर्व हमें जीवन मूल्यों के साथ शुचिता, स्वच्छता और अनुशासन के प्रति आग्रही बनाता है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.