City Post Live
NEWS 24x7

ममता की प्रतिमूर्ति थीं सुषमा स्वराज : द्रौपदी मुर्मू

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

ममता की प्रतिमूर्ति थीं सुषमा स्वराज : द्रौपदी मुर्मू

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुर्मू ने बुधवार को अपने शोक संदेश में कहा कि बड़ी बहन सुषमा एक प्रखर वक्ता, विदूषी एवं भारतीय राजनीति में ऐसी अद्भुत व्यक्तित्व थीं, जिनका पूरा विपक्ष भी प्रशंसा करता था। वे ममता की प्रतिमूर्ति थीं, जो खराब स्वास्थ्य होने पर भी व्यक्ति के न्याय के लिए सक्रियता के साथ कार्य रकती थीं। उन्होंने कहा कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए चर्चित थीं। वे विश्व की सबसे चर्चित एवं लोकप्रिय नेताओं में अहम थी। मुर्मू ने कहा कि उनके प्रशंसक भारत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व में हैं। वे करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं। उनके निधन से संपूर्ण जनमानस मर्माहत है। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज से जब भी मुलाकात होती थी, तो वे विभिन्न बिन्दुओं पर संजीदगी से चर्चा करती थीं। वे सदैव मानव कल्याण के प्रति चिंतनशील रहती थी। ऐसी महान आत्मा को ईश्वर चिरशांति प्रदान करे एवं उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.