City Post Live
NEWS 24x7

राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में खिली धूप, लोगों को मिली ठंड से राहत

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में खिली धूप, लोगों को मिली ठंड से राहत
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में पिछले दो दिनों से धूप निकलने से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली है। शुक्रवार और शनिवार को राजधानी रांची में धूप खिली और लोग अपने रोजमर्रा के कामकाज पर निकले। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि पांच जनवरी से मौसम साफ रहेगा। साथ ही पारा गिरेगा और शीत लहरी चलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी उम्मीद जताई है कि शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन शनिवार सुबह से ही शहर में धूप खिली है। राजधानी का तापमान अधिकतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि राज्य के उत्तरी भागों (पलामू प्रमंडल) में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। रविवार से आसमान साफ हो जाएगा। सुबह और रात में धुंध का प्रभाव रह सकता है। मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान गिरेगा। साथ ही शीत लहर भी चलेगी। विभाग के अनुसार इसका असर अगले एक सप्ताह तक रह सकता है। हालांकि ठंड से बचने के लिए जिला प्रशासन ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है। शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर रात में अलाव जलते देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि बढ़ते ठंड को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को सात जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.