City Post Live
NEWS 24x7

इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान पहुंचे जमशेदपुर, कई अधिकारियों नें किया स्वागत

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान पहुंचे जमशेदपुर, कई अधिकारियों नें किया स्वागत

सिटी पोस्ट लाइव, जमशेदपुर: केंद्रीय पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस एवं इस्पात मंत्रालय धर्मेन्द्र प्रधान मंगलवार को सुबह जमशेदपुर पहुंचे। भारी बारिश मे सोनारी एय़र पोर्ट भाजपा के कार्यकर्ताओ के साथ साथ टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन समेत कई अधिकारियों नें उनका स्वागत किया। सोनारी एयर पोर्ट में पत्रकारों से बातचीत में धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि इस्पात के लिए जमशेदपुर एक तीर्थ स्थल है। झारखंड के बोकारो और जमशेदपुर के बिना समझ इस्पात विभाग को समझना संभव नही है। उन्होंने कहा कि यह दौरा उनका स्टूडेंट के रूप में हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें इस विभाग को सौंपा है, इस कारण वह इस विभाग की पूरी जानकारी कर रहे हूं। इसके लिए झारखंड का पिछले तीन दिनों से दौरा कर रहां हूं। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में मैं बोकारो, चाईबासा के बाद अब जमशेदपुर का दौरा कर रहा हूं। आज टाटा स्टील का दौरा कर रहा हूं और स्टील के बारे में जानकारी लेना है। उन्होंने कहा कि मैं यहां छात्र के नाते आया हूं। उन्होंने कहा भारत का विश्व में स्टील उद्योग में दूसरा स्थान है। इसकी कीमत ऊंची नीचे होने से भारत के आर्थिक व्यवस्था में काफी खऱाब होती है। इस कारण मैं इस विषय़ पर अध्ययन कर रहा हूँ। ताकि भविष्य में स्टील उद्योग के कारण भारत फिर आर्थिक परेशानी में न पड़े।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.