City Post Live
NEWS 24x7

देश में अघोषित इमरजेंसी की स्थिति : शरद यादव

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

देश में अघोषित इमरजेंसी की स्थिति : शरद यादव

सिटी पोस्ट लाइव,  कोडरमा: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शरद यादव ने आरोप लगाया है कि देश में अघोषित इमरजेंसी जैसी स्थित है। संविधान और लोकतंत्र संकट में है और इसके लिए लोगों को सामने आने की जरूरत है। मंगलवार को झुमरीतिलैया स्थित ब्लॉक मैदान में झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने लोकसभा चुनाव में झारखंड, बिहार और यूपी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि साल 2014 में इन तीन राज्यों के चुनावी परिणाम से केंद्र में एनडीए की सरकार बन गई। उस समय लोगों को जो सपने दिखाए गए कोई भी पूरा नहीं हुआ। झारखंड में देश के पूंजीपतियों ने डेरा डाल दिया। झाविमो के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड और देश में गरीबों, दलितों, पिछडों, आदिवासियों का काम नहीं हो रहा, बल्कि कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। 2014 में नरेन्द्र मोदी पीएम बने, झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनी। देश और राज्य के लोगों को बड़ी उम्मीद थी पर न रोजगार मिला और ना ही काला धन वापस आया। कोडरमा, गिरिडीह इलाके में ढिबरा और पत्थर व्यवसाय को चौपट कर दिया गया। राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा सरकार में ना तो रोजगार मिला और ना ही खेतों को पानी। अच्छे दिन आम आदमी के लिए नहीं सिर्फ बीजेपी वालों के आए। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लगभग 5 साल हो गए, इसी ब्लाक मैदान में पीएम की सभा हुई थी, उन्होंने कहा था कि माइका की चमक वापस आएगी। पर सरकार ने माइका, क्रशर व स्टोन व्यवसाय को खत्म करने और पेट पर लात मारने का काम किया। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की हकीकत कोडरमा जिले में दिख रही है, अधिकारी सिर्फ पुरस्कार लेने में व्यस्त हैं। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेदू साव जबकि संचालन जिला महामंत्री राजेन्द्र सिंह और अरशद खान ने किया। सभा में पूर्व विधायक डा सबा अहमद, रामचन्द्र केसरी, गुरूसहाय महतो, लक्ष्मण स्वर्णकार, खालिद खलील, सुरेश साव, उमेश यादव, सुनील यादव, सुखदेव यादव, रामनाथ सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.