दल बदल मामले में स्पीकर का फैसला संविधान की भावना के खिलाफ : मरांडी
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो ) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को कहा कि दल बदल मामले में स्पीकर ने जो फैसला दिया है, वह संविधान की भावना के खिलाफ हैं। इसके विरुद्ध पार्टी अदालत और हाईकोर्ट जायेगी। मरांडी पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बेइमानी किया है इसका खमियाजा उसे भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस करतूत के रुप में दूसरे दलों के समक्ष गलत नजीर पेश की है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दूसरे दलों के लोग ऐसा करेंगे तो भाजपा रोयेगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला संविधान के 10 वीं अनुसूची के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को 10 वीं अनुसूची को जला देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कानून बनाया जाता हैं। जिसका हाईकोर्ट में व्याख्या होता हैं। विधानसभा में गलत फैसला लिया जा रहा है तो ऐसे में लोग थाना और कोर्ट से क्या उम्मीद करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को राज्य की जनता चुनाव में सबक सीखायेंगी। प्रेस कांफ्रेस में केके पोद्दार, योगेन्द्र सिंह सहित अन्य नेता मौजूद थे।
Comments are closed.