सिटी पोस्ट लाइव, अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि में श्रीराम मंदिर के तीन दिवसीय भूमि पूजन की रस्में सोमवार से पंचांग और ‘गौरी गणेश’ पूजन के साथ विधि विधान से शुरू हुईं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नेतृत्व में तीन दिवसीय अनुष्ठानों के मुख्य दिवस बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चांदी की ईट से भूमि पूजन करेंगे। उसी के साथ मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। जन्मभूमि परिसर में 11 पुजारियों की टीम द्वारा मंत्रों का जाप राम नगरी के विभिन्न मंदिरों में ‘रामायण पाठ’भी आयोजित हैं। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य कार्यक्रम स्थल को भव्य सजाया गया है। जिसमे थाईलैंड से खास फूल लगाए गए हैं। समूची अयोध्या रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के उल्लास में डूबी नजर आ रही है।
राम नगरी के घर-घर में तैयारी और उल्लास का माहौल है। भूमिपूजन को लेकर अयोध्या राममय है। प्रधानमंत्री के काफिले को निकलने वाले मार्ग में पढ़ने वाले मंदिरों का रंग-रोगन भी किया गया है। मुख्य मार्ग से लेकर सड़कों-गलियों छतों पर केसरिया पताके लहरा रही है। सड़क पर घरों की दीवारों पर रामायणकालीन नयनाभिराम दृष्य रामनगरी की अलौकिकता बयां कर रहे हैं। ट्रस्ट की ओर से जगह-जगह तोरण द्वार के साथ 4 दिनों से सजाए गए हैं। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिखा गया है।
Read Also
बुधवार को मुख्य भूमि पूजन के दिन साकेत महाविद्यालय से हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस मार्ग से गुजरेंगे, वहां के दोनों तरफ घर-दुकान से लेकर धर्मस्थल तक पीले रंग से रंग दिए गए हैं। अवध विवि की छात्राएं फूलों-रंगों, कलश-रंगोली की कलाकृतियों से अयोध्या की मौलिकता की झांकी परिसर में सजा रही हैं। संत-धर्माचार्य और विहिप-संघ से जुड़े अतिथि अयोध्या पहुंचने लगे हैं। ट्रस्ट ने सभी अतिथियों को चार अगस्त तक कारसेवकपुरम में आने का आग्रह किया है। दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या आ रहे हैं।
Comments are closed.