City Post Live
NEWS 24x7

तहजीब को बरकरार रखे हैं शिव वसीम, धूमधाम और उत्साह से मनाते हैं छठ

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, देवघर: सर्वधर्म सद्भाव की अमिट मिसाल पेश करते हैं, राजासार देबीपुर के रहने वाले वसीम भाई। वैसे तो इनका पूरा नाम वसीम अंसारी है। पर उन्होंने अपना सामाजिक नाम रखा है शिव वसीम। इतना ही नहीं इनके सारे व्यवसायिक प्रतिष्ठान और सोशल मीडिया शिव वसीम के नाम पर ही चलता है।

वसीम कहते हैं मेरे लिए ईश्वर और अल्लाह दोनों एक हैं। इसलिए वह दोनों धर्मों को मानते हैं। वसीम ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काफी धूमधाम से छठ पर्व मनाया। डाला सजाकर छठ घाट पहुंचे और परिवार जनों के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। वहीं वसीम भाई इतने ही उत्साह से सरस्वती पूजा, विश्वकर्मा पूजा सहित पूरे श्रावणी माह में कावरिया बंधुओं की सेवा में लगे रहते हैं। वसीम भाई कहते हैं कि इस जीवन में प्रेम और भाईचारा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। ईश्वर हो या अल्लाह सब का रूप एक है और हम सब उन्ही के वंदे हैं। वहीं छठ घाट पर वसीम अंसारी को अर्घ्य देते लोगों का मन इनके व्यवहार और मानवता से बागबाग हो गया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.