City Post Live
NEWS 24x7

लोकसभा चुनाव में संयुक्त अभियान चलायेगा राजग, झारखंड की सभी सीट जीतेंगे: रघुवर

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

लोकसभा चुनाव में संयुक्त अभियान चलायेगा राजग, झारखंड की सभी सीट जीतेंगे: रघुवर

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों पर जीत दिलाने के लिए संयुक्त रूप से चुनाव अभियान चलायेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजग गठबंधन के घटक दलों के नेताओं के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, झारखंड के भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पाण्डेय, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जदयू के प्रदेश संयोजक शैलेन्द्र महतो, लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र प्रधान और नवजवान संघर्ष मोर्चा के प्रकाश सिंह शामिल हुए। मुख्यमंत्री दास ने कहा कि बैठक में तय किया गया कि 11 अप्रैल तक राज्य के प्रत्येक जिले में राजग घटक दलों के अध्यक्षों की बैठक होगी। इसके साथ ही 16 अप्रैल तक प्रखंड स्तर पर राजग के घटक दलों के नेताओं की बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि राजग घटक दलों में जो विश्वास, उमंग और उत्साह है उससे राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर राजग की जीत तय है। उन्होंने कहा कि महामिलावट वाले दलों के बीच अभी से आपसी खींचातानी हो रही है। उन्होंने कहा कि राजग घटक दलों का गठबंधन दलों का नहीं, बल्कि दिलों का गठबंधन है। जब मुख्यमंत्री दास से यह पूछा गया कि भाजपा अपने राज्य की चतरा, कोडरमा और रांची लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कब तक करेगी क्योंकि चतरा में नामांकन की अंतिम तिथि नौ अप्रैल ही है, इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी सभी चीजों से अवगत है और आप इसकी चिंता न करें। इन तीनों सीटों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को ही उम्मीदवार बनाया जायेगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.