City Post Live
NEWS 24x7

राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत में सुधार, कम हुई बेचैनी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत में सुधार, कम हुई बेचैनी
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के पेइंग वार्ड में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (ऱाजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत फिलहाल सामान्य है। उनकी बेचैनी कम हुई है। लालू यादव के डॉक्‍टर डीके झा ने बताया कि लालू प्रसाद की तबीयत में सुधार है। सोमवार सुबह उन्होंने समय पर नाश्ता और दोपहर में भोजन भी किया। डॉ. झा ने बताया कि रविवार सुबह पेइंग वार्ड की बत्ती कट गई थी। पेइंग वार्ड में करीब दो घंटे बिजली नहीं रही थी। इस दौरान उनके वार्ड का पंखा और एसी नहीं चल रहा था। इस वजह से लालू प्रसाद यादव को काफी परेशानी हुई थी। उनका दम घुटने लगा था। अब उन्होंने बाहर कॉरिडोर में टहलना भी शुरू कर दिया है। डीके झा के अनुसार, कल लालू का ब्लड शुगर लेवल थोड़ा बढ़ गया था। इससे उन्हें इंसुलिन देने में परेशानी हो रही थी। हालांकि बिजली आने के बाद लालू ने आराम किया। रविवार शाम के बाद वे सामान्‍य हो गए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है। इधर, चुनाव के बाद उनकी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव हुआ है। 23 मई को लोकसभा चुनाव का परिणान आने के बाद से उन्होंने 24 और 25 मई को दोपहर का भोजन नहीं लिया था। सुबह में टहलना भी बंद कर दिया था। उन्हें काफी बेचैन देखा गया। नींद नहीं आने की भी शिकायत थी। डॉक्टरों के समझाने के बाद कि दवा देने के लिए समय पर भोजन लेना जरूरी है, उन्होंने सामान्य रूप से भोजन ले शुरू किया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.