City Post Live
NEWS 24x7

रांची: डीजीपी की सेवानिवृत पर विदाई समारोह का आयोजन

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

रांची: डीजीपी की सेवानिवृत पर विदाई समारोह का आयोजन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के डीजीपी डीके पांडेय शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। वह 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। डीजीपी की सेवानिवृत के मौके पर शुक्रवार को रांची के जैप-1 ग्राउंड में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ परेड के बाद उन्हें सलामी दी गयी। इस मौके पर डीजीपी ने शहीद जवानों को सलाम किया। उन्होंने कहा कि झारखंड सभी दिशा में आगे बढ़ रहा है। झारखंड के विकास के लिए उन्होंने शुभकामना दी। पांडेय ने कहा कि झारखंड में 80 प्रतिशत नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है। जो नक्सली बचे हैं, उनका भी खात्मा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य का डीजीपी बनने के बाद झारखंड पुलिस को शिखर तक पहुंचाने में उन्होंने कोई कमी नहीं की। इसमें राज्य सरकार की भूमिका भी अहम रही। डीजीपी ने कहा कि वह सेवानिवृत हो रहे है लेकिन उनके टेबल पर कोई पेंडिंग काम नहीं है। डीजीपी ने कहा कि साइबर अपराधी पर नकेल कसने की उनकी प्राथमिकता रही। 2014 के बाद झारखंड पुलिस को एलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से मदद मिली। मौके पर पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.