City Post Live
NEWS 24x7

रांची: जेसीआई रांची उड़ान की महिला कार रैली 17 मार्च को

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची: जेसीआई रांची उड़ान की महिला कार रैली 17 मार्च को

सिटी पोस्ट लाइव,रांची: जूनियर चेम्बर इंटरनेशनल (जेसीआई) उड़ान, रांची और रो रेसोशीवेशन की ओर से महिला कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। महिला कार रैली 17 मार्च को मोरहाबादी स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से शुरू होगी। जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष आभा भंडारी ने बुधवार को यह जानकारी पत्रकारों को दी। मौके पर उन्होंने रैली से संबंधित एक पोस्टर भी जारी किया। उन्होंने बताया कि रैली में 70 कार चालक भाग लेंगे। महिला कार रैली महिलाओं के लिए एक सुनहरा रोमांचक और मनोरंजन से भरपूर अवसर होगा। रैली में शामिल होने के लिए 700 रुपये का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही 200 रुपये का फार्म भी भरना होगा। उन्होंने बताया कि फार्म भरने के लिए इच्छुक लोग जेसीआई रांची उड़ान के किसी भी सदस्य से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। इसमें वही महिलाएं भाग ले सकती हैं, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस हो। रैली को सफल बनाने के लिए प्रचार व प्रसार किया जाएगा। रैली में जीतने वाली महिला चालक को उचित इनाम से सम्मानित किया जाएगा। प्रेसवार्ता दिप्ती बजाज, अर्चना मुरारका, पल्लवी साबु, राखी जैन, कृति बुधिया, खुशबू जैन आदि मौजूद रही।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.