City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड स्थापना दिवस समारोह के लिये सज- धज कर तैयार है रांची

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड स्थापना दिवस समारोह के लिये सज- धज कर तैयार है रांची

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड का 18वां स्थापना दिवस 15 नवम्बर को मनाया जायेगा। स्थापना दिवस समारोह के लिये राजधानी रांची दुल्हन की तरह सज धज कर तैयार है। मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान में होगा। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू समारोह की मुख्य अतिथि होंगी, जबकि अध्यक्षता मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। स्थापना दिवस पर राज्य सरकार कुछ नयी योजनाओं की घोषणा और शुरूआत करेगी। सरकार राज्य को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित कर सकती है। सरकार की ओर से राज्य के पांच जिलों को शत-प्रतिशत विद्युतीकृत जिला घेषित किया जायेगा। इस मौके पर राज्य में कृषि के विकास के लिये सरकार की ओर से किये जा रहे प्रयासों को किसानों तक पहुंचाने के लिये खेती व किसानों पर केन्द्रित कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है। इसे देखते हुये सरकार जनजातीय मामलों का एक नये विभाग की घोषणा कर सकती है। स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य सरकार कुछ युवाओं को नियुक्ति पत्र भी देगी। इनमें प्लस टू विद्यालय के नव चयनित शिक्षक,राजस्व कर्मचारी और अमीन शामिल हैं। समारोह में सरकार की ओर से लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया जायेगा। स्थापना दिवस पर शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायिका कविता कृष्णमूर्ति और गायक सुरेश वाडेकर अपनी गायिकी से लोगों का मनोरंजन करेंगे। इनके अलावा स्थानीय कलाकार भी कार्यक्रम पेश करेंगे। स्थापना दिवस को लेकर पूरी रांची को सजाया गया है। हरमू बाइपास सहित शहर की प्रमुख सडकों का रंग रोगन किया गया है। मोरहाबादी मैदान के साथ ही सरकारी भवनों और मुख्य सडकों पर विद्युत साज-सज्जा की गयी है। समारोह के लिये मोरहाबादी मैदान में भव्य स्टेज बनाया गया है। इसमें 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.