City Post Live
NEWS 24x7

कार्यकर्त्ताओं के अति आत्मविश्वास के कारण छग में हारे : रमण सिंह

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

कार्यकर्त्ताओं के अति आत्मविश्वास के कारण छग में हारे : रमण सिंह
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमण सिंह ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्त्ताओं के अति आत्मविश्वास के कारण विधानसभा चुनाव में हार मिली है। डॉ.रमण सिंह मंगलवार को रांची के हरमू मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ रमण सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस ने नही हराया , बल्कि अति आत्मविष्वास के कारण हार हुई । उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त ऐसा लग रहा था कि भाजपा 70 से अधिक सिटे जीतेगी ,लेकिन कार्यकताओं के अति आत्म विष्वास के कारण पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई और यह कार्यकर्ताओं का अति आत्मविष्वास ही घातक सिद्ध हुआ । डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना प्रारंभ की ।इससे झारखंड के किसानों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में डेढ करोड लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। उन्होंने झारखंड में हो रहे विकास कार्यों की भी सराहना करते हुये कहा कि राज्य सरकार की ओर से धर्मांतरण पर अंकुष लगाने के लिए कठोर कानून बनाया गया है। उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को संपति का अधिकार दिलाने के लिए एक रुपये में रजिस्ट्री का लाभ देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि  यह गर्व का विषय है कि वेउस भारतीय जनता पार्टी के कार्यकता जिनकेनेता ने अलग झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कराया। सम्मेलन को भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
रमण सिंह ने बलबीर दत्त से मुलाकात की
वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान श्री दत्त ने ‘भारत के मन की बात मोदी के साथ’ अभियान में कई सुझाव दिये। डॉ. रमण सिंह ने बताया कि रांची में आज शक्ति केंद्र सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री बलबीर दत्त   से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने “भारत के मन की बात मोदी के साथ“ अभियान में अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए। उन्होंने बताया कि इसी तरह हम जनता के बीच जाकर उनके सुझाव एकत्र करेंगे जोभाजपा की नई नीतियों का मूलस्तंभ होगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.