City Post Live
NEWS 24x7

राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में हुई बारिश ने बढ़ाई सर्दी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में हुई बारिश ने बढ़ाई सर्दी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में हुई हल्की बारिश से मौसम बदल गया है। आकाश में बादल छा गये हैं और और हल्की-हल्की बारिक रुक-रुककर हो रही है। संभावना जतायी जा रही है कि आने वाले एक-दो दिनों में सर्दी बढ़ सकती है।रांची, लोहरदगा, धनबाद सहित कई जिलों में रविवार दोपहर बाद अचानक बारिश शुरू हो गयी। हालांकि मौसम शनिवार को ही बदल गया था। आकाश में शनिवार से ही बादल छाए हुए थे और रविवार को बारिश हो गयी। इससे रोजमर्रा काम करने वाले लोगों के लिए समस्या खड़ी हो गयी। बारिश की वजह से सर्दी बढ़ गयी। अधिकतर लोग ठंड और तेज हवा के कारण अपने-अपने घरों में ही दुबके रहे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड में कोहरे का असर हैं। आने वाले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। बादल छंटने पर ठंड और बढ़ सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने 13 से 15 दिसम्बर तक राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश संभावना जतायी थी। मौसम विभाग ने बताया था कि बोकारो, रांची, हजारीबाग, गुमला, रामगढ़, चतरा, गढ़वा, धनबाद, कोडरमा, देवघर, लातेहार सहित अन्य जिलों में बारिश हो सकती है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.