City Post Live
NEWS 24x7

सभी वर्गों के लोगों, युवाओं और महिलाओं को पार्टी का सदस्य बनाना है : उपेंद्र

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सभी वर्गों के लोगों, युवाओं और महिलाओं को पार्टी का सदस्य बनाना है : उपेंद्र

सिटी पोस्ट लाइव, मेदिनीपुर: भाजपा के प्रभारी जिला महामंत्री उपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार 6 जुलाई से प्रखंड के 10 पंचायतों में पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होगा। पंचायतों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक पंचायत के हर बूथ पर सभी वर्ग के लोगों, युवाओं और महिलाओं को पार्टी का सदस्य बनाया जाना है। कम से कम 25 नए सदस्य बनाने वाले को ही सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। गुरुवार को मंडल कार्यालय में वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक हुई। बैठक में उपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा के मंडल पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के साथ-साथ प्रत्येक बूथ कमेटी का अवलोकन कर उसमें नए सदस्यों को जोड़ेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी से पहले 20,000 से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बना लिया जाएगा। बैठक का संचालन महामंत्री राकेश पांडे ने किया। बैठक में ब्रजभूषण सिंह, जवाहर पासवान, सुदर्शन सिंह, अवधेश सिंह, शंभूशरण सिंह आदि मौजूद रहे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.