City Post Live
NEWS 24x7

रालोसपा के संतोष कुशवाहा को पार्टी ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए रालोसपा ने कमर कस ली। इस बीच पार्टी अपने संगठन को मजबूती देने में भी जुटी हुई है। आज राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के निदेशानुसार पार्टी के प्रदेश महासचिव ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू ने पार्टी के अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र नाथ के उपस्थिति में संतोष कुशवाहा को पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनयन पत्र दिया।

इस अवसर पर बधाई देने वाले नेताओं में पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह, प्रदेश प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष बबन यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो० सुबोध कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार, सौरभ सागर, कार्यालय प्रभारी अशोक कुशवाहा आदि। उक्त आशय की जानकारी पार्टी प्रवक्ता भोला शर्मा ने दी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.