City Post Live
NEWS 24x7

अंनत सिंह के समर्थन में परशुराम ब्रह्माजन क्रांति मोर्चा ने फूंका सीएम नीतीश का पुतला

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

अंनत सिंह के समर्थन में परशुराम ब्रह्माजन क्रांति मोर्चा ने फूंका सीएम नीतीश का पुतला

सिटी पोस्ट लाइव : परशुराम ब्रह्मजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने अंनत सिंह के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फूंका पुतला। अनंत सिंह पर कानूनी करवाई के विरुद्ध शनिवार को बिहटा के ललित मोहन शर्मा के पास मुख्य सड़क पर परशुराम ब्रह्माजन क्रांति मोर्चा के सैकड़ो सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार भूमिहारों पर टारगेट कर उनपर करवाई कर रही है। उनपर ज़बरदस्ती अपराध थोपा जा रहा है और बदले की भावना से उनपर कार्रवाई की रहा है। इससे भूमिहार ब्राह्मण समाज समेत सवर्ण समाज मे जबरदस्त आक्रोश है और विधानसभा चुनावँ मे उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता रजनीश तिवारी ने कहा कि जब 15 वर्षों तक अनंत सिंह नीतीश कुमार के साथ थें, तब वह अच्छे थें। छोटे सरकार थें और बेगुनाह थें और आज अलग हो जाने पर वह बड़े अपराधी हो गये है। उनपर दुर्भवना से ग्रषित होकर कार्रवाई किया जा रहा है। राजनीतिक बदले की भावना से यह कार्रवाई हो रही है जो उचित नही है। जब वह 14 वर्षों से घर गये ही नहीं तो AK 47 और ग्रेनाइट कहां से आया है। उन्हें सत्ता के संरक्षन के ये सब किया जा रहा है। जिसका परिणाम नीतीश कुमार के लिए बहुत बुरा साबित होने वाला हैं। इस मौके पर गुड्डू , राम हसन जी, लोकेश, कुश कुमार, लव कुमार, मारुत नंदन, बिटू कुमार, पप्पू, पुटुस, नीरज, मृतुन्जय समेत सैकड़ो लोग मौजूद थें।

पटना ग्रामीण से निशांत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.