City Post Live
NEWS 24x7

सिविल सर्जन के आश्वासन पर आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल समाप्त

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिविल सर्जन के आश्वासन पर आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल समाप्त

सिटी पोस्ट लाइव, मेदिनीनगर: अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन शुक्रवार को समाप्त हो गई। पलामू सिविल सर्जन जॉन ऑफ केनेडी के आश्वासन के बाद सभी अनुबन्धकर्मी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट गए। आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारी 1 जुलाई 2016 से बालाजी डिटेक्टिव फोर्स चुटिया एनजीओ के माध्यम से अनुबंध पर अस्पताल में कार्य कर रहे हैं लेकिन उन्हें कभी भी निरंतर मानदेय नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि यह भी पता नहीं है कि हम उनका मानदेय कितना है। पिछले चौदह माह से मानदेय नहीं दिया जा रहा है, भुखमरी की नौबत आ गयी। आखिरकार 10 जून से छह सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल की गई। पांचवें दिन पलामू सिविल सर्जन के आश्वासन पर हड़ताल खत्म कर दी गई।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.