City Post Live
NEWS 24x7

डोमचांच प्रखंड मुख्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

डोमचांच प्रखंड मुख्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन

सिटी पोस्ट लाइव, कोडरमा: डोमचांच प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लोगों ने अपनी समस्याओं को विभिन्न पदाधिकारियों के समक्ष रखा। जनता दरबार में कई स्टॉल लगाए गये थे। जिनमें वृद्धा व विधवा पेंशन, बैंकिंग अटल पेंशन योजना, एकाउंट ओपनिंग, पेयजल एवं स्वच्छता, एग्रीकल्चर कृषक, बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रेफरल अस्पताल डोमचांच के तहत स्वास्थ्य विभाग स्टॉल, विद्युत विभाग, सीडीपीओ कार्यालय आपूर्ति विभाग से संबंधित एवं निवारण पर स्टॉल लगाये गये थे। जनता दरबार में कई समस्याओं का समाधान किया गया। विभिन्न पदाधिकारियों ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया। मौके पर प्रमुख सत्यनारायण यादव ने कहा कि हर माह जनता दरबार लगने से लोगों की समस्याओं का निदान होगा। इसके लिए उन्होंने उपायुक्त का धन्यवाद किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि प्रखंड में जागरूकता की कमी है। जनता की जो भी समस्याएं है उसका निदान किया जायेगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.