City Post Live
NEWS 24x7

नया मोटर व्हीकल एक्ट एक काला कानून : जेवीएम

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

नया मोटर व्हीकल एक्ट एक काला कानून : जेवीएम

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: सरकार के नए मोटर व्हीकल एक्ट को झारखंड विकास मोर्चा ने काला कानून करार दिया है। इस मुद्दे पर झाविमो के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रामगढ़ शहर में एक प्रतिरोध मार्च निकाला। यह प्रतिरोध मार्च शहर के गांंधी चौक से शुरू हो कर सुभाष चौक तक गया। इस मौके पर पार्टी केे जिलाध्यक्ष गोविंद बेदिया ने कहा कि सरकार के इशारे पर ट्रैफिक नियम के नाम पर पुलिस आम जनता को परेशान कर रही है। फाइन के नाम पर लोगों को सिर्फ लूटा जा रहा है। सरकारी अधिकारियों की गाड़ी बिना रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण् सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस के फर्राटे से दौड़ रही हैं, लेकिन उनकी जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी अपने परिवार के साथ बाज़ार निकल रहा है तो उसे गाड़ी के पेपर के नाम पर धौंस दिखाया जा रहा है। भाजपा की सरकार ने रोजगार और विकास तो जनता को नहीं दिया, लेकिन कानून के नाम पर कैसे जनता पर डंडा चलाया जाता है, यह जरूर दिखा दिया। सरकार अपने इस तुगलकी फरमान को वापस ले, नहीं तो झारखंड विकास मोर्चा लगातार आंदोलन करेगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.