City Post Live
NEWS 24x7

गंगा उत्सव के दौरान जन्मी 36 बच्चियां का नामकरण नदियों के नाम पर

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के अलग-अलग इलाकों के 36 लोगों ने गंगा उत्सव के दौरान पैदा हुईं अपनी बच्चियों के नाम गंगा और दूसरी नदियों के नाम पर रखे हैं। इनके जन्म पर उनके माता-पिता बेहद खुश हैं और उनका मानना है कि ये बच्चियां उनके जीवन मे भी खुशियों की गंगा बहा देंगी। सभी बच्चियां एक महीने की हो चुकी है और पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दरअसल, गत एक से चार नवंबर तक नदियों को निर्मल बनाने के संकल्प के साथ रांची समेत पूरे राज्यभर में गंगा उत्सव मनाया गया। जगह-जगह विभिन्न नदियों के तट पर गंगा आरती की गई। एक सुखद बात जो हुई , उसकी तो किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

रांची और आसपास के 36 दंपतियों ने इन तीन दिनी महोत्सव के दौरान पैदा अपनी बेटियों का नामकरण गंगा और दूसरी अन्य नदियों के नाम पर कर दिया।  गंगा के अलावा अलकनंदा, भागीरथी, जान्हवी, नर्मदा, कावेरी और सरस्वती जैसे नाम लोगों ने अपनी बच्चियों के रखे हैं, जो लोगों की इन नदियों के प्रति आस्था और इनकी निर्मलता बरकरार रखने के उनके दृढ़ निश्चय को दर्शाता है।रांची के अरसंडे निवासी विनय का ने भी अपनी बेटी का नाम गंगा रखा है। जिला प्रशासन की ओर से इन सभी परिवारों को सम्मानित भी किया जा चुका है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.