City Post Live
NEWS 24x7

ग्रामीणों से मिलकर सांसद संजय सेठ ने सुनीं उनकी समस्याएं

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

ग्रामीणों से मिलकर सांसद संजय सेठ ने सुनीं उनकी समस्याएं

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची सांसद संजय सेठ ने गुरुवार को ईचागढ़ और चांडिल बाजार का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर उनके क्षेत्र की समस्याओं को सुना। सांसद ने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या हो, उसे तुरंत समाधान केंद्र में जाकर लिखकर दें, उसका तुरंत समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी विधानसभा क्षेत्र में समाधान केंद्र की स्थापना की गई है। सेठ ने कहा कि वह 24 घंटे आपके सुख-दुख में खड़े हैं। उन्होंने रांची कार्यालय का नंबर जारी करते हुए कहा आप अपनी समस्याओं को इन नंबरों 0651-2240060 और 0651-2240054 पर बता सकते हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.