City Post Live
NEWS 24x7

झाप्रसे के कई अधिकारियों का तबादला, विभिन्न अनुमंडलों में नये एसडीओ

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राज्य सरकार ने बुधवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इसके तहत कई अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारी बदल गये है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग द्वारा आज देर शाम को अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

 

कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव राजकुमार गुप्ता को संयुक्त सचिव सूचना प्रौद्योगिकी बनाया गया है और वे जैपआईटी के विशेष कार्य पदाधिकारी भी अतिरिक्त प्रभार देखेंगे। संयुक्त सचिव स्वास्थ्य दिलेश्वर महतो को संयुक्त सचिव परिवहन, अवर सचिव राज महेश्वर को अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, प्रखंड विकास पदाधिकारी गिद्धौर पूनम कुजूर को एसडीओ बरही, रांची गेल के सक्षम प्राधिकार प्रेम तिवारी को एसडीओ धनबाद, अवर सचिव स्वास्थ्य रामनारायण सिंह को एसडीओ रंका, गढ़वा के एसडीओ चंद्रजीत सिंह को कार्मिक विभाग में योगदान का निर्देश दिया गया है।

 

वहीं रांची के कार्यपालक दंडाधिकारी राकेश रंजन उरांव को सहायक निदेशक डॉ0 रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान, एसडीओ गढ़वा मो. जियाउल अंसारी को कार्मिक में योगदान, एसडीओ बरही अनिल कुमार यादव को अवर सचिव वित्त, एसडीओ धनबाद सुरेंद्र कुमार को अवर सचिव पर्यटन बनाया गया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.