City Post Live
NEWS 24x7

मैथिल बहनों के घर मची है सामा-चकेवा की धूम, परिषद का भव्य आयोजन 22 को

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

मैथिल बहनों के घर मची है सामा-चकेवा की धूम, परिषद का भव्य आयोजन 22 को

सिटी पोस्ट लाइव, बोकारो :  ‘धान… धान… छै, भैया कोठी धान छै। चुगिला कोठी भुस्सा छै, भैया मुख पान छै, चुगिला मुख अंगोर ढारू हो।’ इसी तरह के गीतों के साथ भाई-बहन के स्नेह और पति-पत्नी के स्वधर्म निर्वहन से जुड़े मिथिला के पारम्परिक पर्व सामा-चकेवा की इन दिनों बोकारो के समस्त मैथिल बहनों के घर धूम मची है। विधिपूर्वक गीतनाद किये जा रहे हैं। आगामी 22 नवम्बर को मैथिल पंचांग के अनुसार विधिवत विसर्जन के साथ यह पर्व संपन्न होगा। बोकारो में मैथिलों की प्रतिष्ठित संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद हर साल की तरह इस बार भी सामा-चकेवा पर्व पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाने जा रही है। 22 नवंबर की शाम सेक्टर-4ई स्थित परिषद के सभागार में भव्य पारम्परिक आयोजन किया जायेगा। इसके तहत मैथिल महिलायें व बहनें गीतनाद के साथ सामा-चकेवा का विसर्जन करेंगी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। परिषद के सचिव राजेन्द्र कुमार ने अधिकाधिक मैथिलों से उक्त कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि परिषद की ओर से मिथिला का परंपरागत सामा-चकेवा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के प्यार को दर्शाने वाला है, जिसमें बहनें अपने भाई के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर पूजन करती हैं।
आयोजन की सफलता के लिए हुई बैठक
आयोजन की सफलता को लेकर रविवार को परिषद के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस अवसर पर मुख्य रूप से महासचिव राजेन्द्र कुमार के अलावा, पूर्व महासचिव हरिमोहन झा, सतीश चन्द्र झा, अविनाश झा, मायानंद झा, विवेकानद झा, पीके झा, अरुण पाठक, मनोज झा आदि उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.