City Post Live
NEWS 24x7

उदयाचल सूर्य को अर्घ्य के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

उदयाचल सूर्य को अर्घ्य के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न
सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: उदयाचल भगवान भास्कर को प्रातःकालीन अर्घ्य और पूजन-हवन के साथ लोक आस्था का चारदिवसीय पर्व छठ संपन्न हो गया। पूजन-हवन और मंदिरों में पूजा के बाद व्रतियों पारण किया। रविवार सुबह चार बजे से ही लोगों की भारी भीड़ उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने के लिए विभिन्न छठ घटों पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। तीन बजे से ही पूरा वातावरण धार्मिक गीत-संगीत से गूंजने लगा। साढ़े चार बजे तक सभी छठ घाट व्रतियों और श्रद्धालुओं से भर गया। कई घंटों तक व्रतियों और श्रद्धालुओं में विभिन्न सरोवरों और नदियों के जल में खड़ा रहकर भगवान सूर्य की आराधना की। पूरा वातवरण छठ मैया के गीतों से गुंजायमान हो रहा था। छठ घाट पर हो रही आतिशबाजी वातावरण को और मनमोहक बना रही थी। लगभग सभी घाटों को बिजली और तोरण द्वार से सजाया गया था। जैसे ही भगवान सूर्य की लालिमा आसमान में नजर आयी, पूरा वातावरण वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लोगों में मानों होड़ लग गयी थी। व्रतियों ने हाथों में पूजा सूप उठाकर भगवान भास्कर को दूध और जल का अर्घ्य देकर अपने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
जिला मुख्यालय में राजा तालाब, साहू तालाब, चौधरी तालाब, तजना नदी, बनई नदी, तोरपा की कारो और छाता नदी घाट के अलावा अन्य सरोवरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न स्वयंसेवी और धार्मिक संस्थाओं द्वारा व्रतियों के बीच फल और दूध का वितरण किया गया। जिला मुख्यालय के अलावा तोरपा, कर्रा, रनिया, मुरहू, अड़की के प्रखंड मुख्यालय और अन्य कस्बाई इलाकों में भी सूर्योपासना का महापर्व पूरी श्रद्धा-भक्ति और पवित्रता से मनाया गया।
भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित
खूंटी: छठ महाव्रत के मौके पर युवा शक्ति मंच द्वारा चौधरी तालाब में भगवान की प्रतिमा स्थापित की गयी। प्रतिमा का अनावरण भाजयुमो के जिलाध्यक्ष व वार्ड पार्षद अनूप साहू, अधिवक्ता भोलानंद तिवारी और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्योतिष भगत ने फीता काटकर किया। प्रातःकालीन अर्घ्य के दिन वार्ड पार्षद अनूप साहू और बिमला देवी के सौजन्य से छठ व्रतियों के बीच दूध, अगरबत्ती, कपूर, आम की लकड़, माचिस और अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। मौके पर खूंटी प्रखंड के उप्र पमुख जितेंद्र कश्यप आदि मौजूद थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.