City Post Live
NEWS 24x7

टोलगेट पर गाड़ियों की लंबी कतार से हो रही यात्रियों को परेशानी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

टोलगेट पर गाड़ियों की लंबी कतार से हो रही यात्रियों को परेशानी

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: रांची-पटना नेशनल हाईवे-33 पर लोगों को अब भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां टोल गेट पर लगने वाली लंबी कतार लोगों का घंटों समय बर्बाद कर रही है। जहां एक ओर एनएचएआई का यह दावा रहता है कि वे घंटों का सफर मिनटों में तय करने के लिए बेहतर सड़क लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं इस मिनटों के सफर को घंटों में तब्दील करने के लिए टोल गेट कंपनी अपनी कारस्तानी दिखा रही है। टोल गेट पर काम कर रही कंपनियां यहां लगने वाली गाड़ियों की लंबी कतार को कम करने में नाकामयाब साबित हो रही है। रामगढ़ और रांची के बीच में चुट्टुपालु घाटी पार करते ही पुनदाग टोल गेट लोगों के लिए अब परेशानी का सबब बन गया है। यहां फास्ट टैग सुविधा को लागू करने के बाद रांची और रामगढ़ की दूरी जहां पहले 40 मिनट में तय होती थी। अब यह समय 2 घंटे में तब्दील हो गया है। यहां कैश काउंटर सिर्फ एक ही बनाया गया है। जिसकी वजह से भारी वाहन और छोटे वाहनों को एक ही कतार में खड़ा होना पड़ता है। इस वजह से यहां 24 घंटे जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम को खत्म कराने के लिए अब स्थानीय पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि टोल गेट के एक किनारे रामगढ़ जिला पुलिस तो दूसरे किनारे पर रांची पुलिस को अपनी ड्यूटी बजानी पड़ रही है।

हर वाहन में लगना है फास्ट टैग : असद सिद्दीकी

पुनदाग टोल गेट के इंचार्ज असद सिद्दीकी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार हर वाहन में फास्टैग अनिवार्य है। इसको लेकर पिछले चार महीनों से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यहां तक कि फास्ट टैग कंपनी के कर्मचारी टोल गेट के पास ही बैठकर गाड़ियों में फास्ट टैग लगा रहे हैं। सरकार के निर्देशानुसार टोल गेट पर अब कैश काउंटर का काम बंद करना है, लेकिन अधिकांश गाड़ियों में फास्ट टैग नहीं लगा हुआ है, जिसकी वजह से सिर्फ लोगों की सुविधा को देखते हुए एक काउंटर कैस का बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जाम की स्थिति सिर्फ कैस लाइन में ही लग रही है। फास्ट टैग उपभोक्ताओं को टोलगेट पार करने में 1 मिनट भी नहीं लगता है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.