City Post Live
NEWS 24x7

जस्टिस शाहदेव ने हमेशा झारखंडवासियों की भलाई के लिए काम किया: रघुवर

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

जस्टिस शाहदेव ने हमेशा झारखंडवासियों की भलाई के लिए काम किया: रघुवर
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के पूर्व न्यायाधीश व झारखंड आंदोलनकारी रहे एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में जस्टिस शाहदेव का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने हमेशा झारखंड और झारखंडवासियों की भलाई के लिए काम किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि झारखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी जस्टिस एलपीएन शाहदेव ने अलग राज्य के संघर्ष को नई दिशा दी थी। शाहदेव सच्चे धरतीपुत्र थे जिन्होंने न सिर्फ न्यायिक सेवा में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई, बल्कि अलग राज्य के सपनो को साकार करने के लिए सदैव संघर्ष करते रहे। आज कांके रोड स्थित एल पीएन शाहदेव चौक पर स्वर्गीय शाहदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद समीर उरांव, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रतुल शाहदेव, संजय जायसवाल, विधायक समरी लाल, भाजपा नेता डॉ. मनोज, ललित ओझा, भीम प्रभाकर,अमरनाथ चौधरी, प्रेम मित्तल आदि शामिल थे।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.