City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड के दो दिव्यांग बेल्जियम में रखेंगे विचार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड के दो दिव्यांग बेल्जियम में रखेंगे विचार

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: बेल्जियम में तीन दिसंबर से विश्व विकलांग दिवस पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए झारखंड के दो दिव्यांग बेल्जियम गए हैं। गैर सरकारी संगठन साइटसेवर्स के सौजन्य से झारखंड से दिव्यांग अधिकार मंच के समन्वयक अजीत कुमार और लक्ष्य फॉर डिफरेंटली एबल के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह शामिल होंगे । यह कार्यक्रम 3 से 10 दिसंबर तक चलेगा। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में आयोजित ‘यूरोपियन डिसेबिलिटी फोरम के प्रोजेक्ट’ ‘सतत विकास लक्ष्य में साझेदारी के लिए दिव्यांगजनों के संगठनों को सशक्त करना’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। यूरोपीयन कमीशन के प्रोजेक्ट एक्सचेंज कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में दिव्यांग जनों के संगठनों को मजबूत करना है, ताकि वे इनके अधिकार, काम के समान अवसर और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भी समान अवसर के लिए पैरवी कर सके। साइटसेवर्स, झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन समिति के सहयोग से सतत विकास लक्ष्य को पाने के लिए झारखंड में दिव्यांग जनों के आर्थिक सशक्तिकरण पर भी कार्य कर रहा है और यह एक अच्छी पहल है। प्रोजेक्ट का उद्देश्य यह भी है कि भारत में कार्य करने वाले दिव्यांग जनों के संगठनों और यूरोपीय संगठनों के बीच साझेदारी बढ़ाई जाए ताकि वे भारतीय संगठनों की आवाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा सके। दोनों प्रतिभागी 3 से 10 दिसंबर तक होने वाली आयोजित यूरोपियन डिसेबलिटी एंड डवलपमेंट वीक में भाग लेंगे। दोनों प्रतिभागी 3 दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। झारखंड के लिए यह काफी गर्व का विषय है। अजीत और अरुण ने झारखंड राज्य में दिव्यांग जनों के अधिकारों व जागरुकता और सर्व सुगमता के लिए सीमित संसाधनों के बावजूद सराहनीय कार्य किया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.