City Post Live
NEWS 24x7

खूंटी में धूमधाम से मना झारखंड राज्य स्थापना दिवस

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी : झारखंड राज्य स्थापना दिवस खूंटी में गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कचहरी मैदान में राज्य स्थापना दिवस सह विकास मेला का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, उपायुक्त सूरज कुमार व अन्य लोगों ने स्थानीय बिरसा मुंडा पार्क में स्थापित धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मंत्री मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों को संबोधितकरते हुए मंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की परिकल्पना के पीछे झारखंड के शहीदों की अपेक्षा थी कि अलग राज्य के गठन के बाद झारखंड का सर्वांगीण विकास का रास्ता प्रशस्त हो सकेगा। अलग राज्य घोषित होने के बाद झारखंड शैशवावस्था में था। आज झारखंड 18 साल का होकर युवावस्था में प्रवेश कर रहा है। अब झारखंड में विकास की गंगा बह चली है। झारखंड के हर गांव, टोले व मुहल्ले में बिजली-पानी, सडक, शिक्षा ,स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं का विकास हुआ है। मंत्री ने लोगों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लेने का आह्वान करते हुए विकसित खूंटी के लिए एकजुट होकर विकास की दिशा में कार्य करने की अपील की। कहा कि खूंटी जिला लगातार विकास की ओर अग्रसर है। सरकार कौशल विकास योजना के तहत गरीबों व बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत महिलाओं की आय को दोगुना करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दिशा में आशातीत सफलता भी मिल रही है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जांलिया बाग की तर्ज पर अंग्रेजी सरकार ने खूंटी के डोम्बारी बुरू मे अंग्रेजों के विरुद्ध बैठक कर भगवान बिरसा मुंडा के सैकड़ों अनुयायिओं को गोलियों से भून डाला था। उन्होंने कहा कि रांची में उद्घाटित बिरसा मुंडा संग्रहालय में जिले के हर गांव से मिट्टी का संग्रह कर रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग का यह हमेशा प्रयास रहा है कि खूंटी को एक अग्रणी जिले के रूप में स्थापित किया जाये। मंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में खूंटी जिला झारखंड में ही नहीं, बल्कि देश में एक विकसित जिले के रूप में जाना जायेगा। ग्रामीण विकास मंत्री ने धरती आबा बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाष डालते हुए कहा कि आज करिष्माई व्यक्तित्व के धनी, क्रांतिकारी आदिवासी जन नायक भगवान बिरसा मुंडा का 143 वां जन्म दिवस है। उन्होंने कहा कि आइये, आज हम यह संकल्प लें कि भगवान बिरसा मुंडा के आर्दशों और सिद्धातों पर चल कर झारखंड और खूंटी को समृद्ध शक्तिशाली व उन्नत बनायेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त सूरज कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा न सिर्फ स्वंतत्रता संग्राम में अंग्रेज सरकार के खिलाफ थे, बल्कि वे एक महान समाजसेवी भी थे। उन्होंने झारखंड में व्याप्त समाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी आवाज उठायी थी। बिरसा मुंडा का मानना था कि जन जातीय समुदाय संगठित होकर काम करें, तो उन पर अंग्रेज शासन नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि जिला प्रषासन का यह प्रयास रहा है कि खूंटी जिला लगातार विकास की और अग्रसर हो। उन्होंने लोगों से आपस में कंधे से कंधा मिलाकर खूंटी जिले को विकास की ओर ले जाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष राखी कष्यप व अन्य लोगों ने अपने संबोधन में खूंटी जिले को विकसित जिला बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
26 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में 19 करोड़ 42 लाख 97 हजार की लागत से निर्माण किये जाने वालेी 51 योजनाओं का आॅनलाइन षिलान्यास किया गया। साथ ही छह करोड़ 99 लाख 48 हजार की लागत से निर्मित 49 विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा 2953 लाभुको के बीच तीन करोड़ 42 लाख पांच हजार रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय राजकीय बालिका विद्यालय की षिक्षक-षिक्षिकाओं व छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य-गीत की आर्कषक प्रस्तुती कर दर्षको की प्रषंसा के पात्र बने। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी सहित अन्य लोग भी मांदर-ढोल की ताल पर थिरक रहे थे। इस दौरान संतोष ग्रुप के बालक-बालिकाओ ने रोप-जंप की आर्कषक प्रस्तुति कर दर्शकों कोे मन्त्र-मुग्ध कर दिया। विकास मेला में पीएचईडी, मत्स्य विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, जिला कृषि विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, जिला स्वास्थ्य समीति जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, श्रम नियोजन एवं प्रषिक्षण, जिला उद्योग केंद्र, जिला पशु पालन एवं सहकारिता विभाग, नगर पंचायत, जिला आपुर्ति विभाग, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला निर्वाचन कार्यालय, गव्य विकास विभाग, एसबीआई, बीओआई, आईडीबीआई, एचडीएफसी, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, स्टेट लाइवली हूड प्रोमोषन सोसायटी, झारखंड षिक्षा परियोजना, सूचना प्रोद्यौगिकी एवं ई-गवर्नेस विभाग, जनसंपर्क विभाग आदि द्वारा स्टाॅल लगाये गये थे। इन स्टाॅलों पर लोगों को संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी।
इनकी रही मौजूदगी
समारोह में पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा, निदेषक आईटीडीए भीष्म कुमार, अपर समाहर्ता रंजीत कुार लाल, निदेशक डीआरडीए इश्तियाक, प्रषिक्षु आईएएस उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी प्रणब कुमार पाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राखी कश्यप, प्रमुख रूकमिला देवी, जिले के जनप्रतिनिधि, जिले के वरीय सभी वरीय पदाधिकारी सहित काफी संख्या में महिला-पुरूष शामिल थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.