City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में 27 मई तक बारिश होने की संभावना

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में मई के शुरूआत दिनों से बारिश हो रही है। शुक्रवार शाम को भी राजधानी रांची सहित राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में 27 मई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ जिलों में ठनका की भी संभावना व्यक्त की गयी है। 27 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी गयी है। इसमें राज्य के उत्तर, पूर्वी और दक्षिणी जिले शामिल हैं। इनमें रांची, बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां, चाईबासा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, दुमका आदि जिले शामिल हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.