City Post Live
NEWS 24x7

सेना में काम करना गर्व की बात : बाउरी

एयरफोर्स में विभिन्न पदों के लिए 5- 8 फरवरी तक भर्ती रैली

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सेना में काम करना गर्व की बात : बाउरी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री अमर कुमार बाउरी ने मंगलवार को रीबन काटकर रांची के प्रभात तारा मैदान में चल रहे वायु सेना बहाली की शुरुआत की। जिसके बाद सेना बहाली की प्रक्रिया शुरू हुई।  बाउरी ने बहाली में पहुंचे युवकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सेना में काम करना किसी भी भारतवासी के लिए गर्व की बात है। भारतीय सेना विश्व में सबसे शक्तिशाली सेनाओं के रूप में जानी जाती है और ऐसे संस्थान का हिस्सा होना गर्व की बात है। मंत्री ने सभी युवकों को बहाली में सफल होने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वायु सेना अधिकारियों सहित स्थानीय पुलिस बल के जवान उपस्थित थे। गौरतलब है कि एयरफोर्स में विभिन्न पदों के लिए भर्ती रैली का आयोजन 5 से 8 फरवरी तक रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में किया गया है। इसमें एयर फोर्स ग्रुप वाई, ऑटो टेक और आईएएफ ट्रेड के लिए नियुक्तियां होगी। 5 एवं 6 फरवरी को देवघर, बोकारो, लातेहार, सिमडेगा, पलामू, हजारीबाग, लोहरदगा, चतरा, दुमका, गिरिडीह, सराय केला, रामगढ़ के अभ्यर्थी शामिल होंगे। जबकि 7 व 8 फरवरी को धनबाद, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, कोडरमा, खूंटी, पाकुड़ एवं साहिबगंज के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.