City Post Live
NEWS 24x7

संकट की इस घड़ी में राजनीति करना कतई ठीक नहीं है: रघुवर दास

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

संकट की इस घड़ी में राजनीति करना कतई ठीक नहीं है: रघुवर दास

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र की जनता से पांच अप्रैल को रात नौ बजे दीपक, मोमबत्ती या मोबाइल फ्लैश लाइट जलाकर राष्ट्र की एकता और एकजुटता के प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने की प्रेरणा दी है। पूरी दुनिया और उसके साथ ही भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जिस चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उस समय देश की जनता में एकजुटता कायम रखना और अपने उद्देश्य के प्रति समर्पण का भाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आज का संदेश इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए है। जब पूरा देश एक साथ दीपक प्रज्वलित करेगा तो देश के 130 करोड़ लोगों की धड़कन एक साथ धड़केगी। सभी लोग एक दूसरे के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ने का संकल्प दोहरा सकेंगे। इतना ही नहीं पूरी दुनिया में यह संदेश जाएगा कि किस प्रकार हिंदुस्तान एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ युद्ध कर रहा है। इससे हमें एक देश के रूप में इस लड़ाई को लड़ने की नई ताकत मिलेगी। हमारी लड़ाई कोरोना वायरस के खिलाफ है, उतनी ही अपनी निराशा के खिलाफ भी है। यदि हम आशावान होंगे तो कोरोना खिलाफ आधी से अधिक लड़ाई हम पहले ही जीत जाएंगे।

दास ने कहा कि आज झारखंड में कांग्रेस के कुछ मंत्रियों ने प्रधानमंत्री के आह्वान के खिलाफ जो टिप्पणी की है वह पूर्णता अनुचित है। संकट की इस घड़ी में राजनीति करना कतई ठीक नहीं है। लेकिन जब कांग्रेस का अध्यक्ष के अध्यक्ष  सोनिया गांधी ही अंतर्राष्ट्रीय आपदा के इस काल में देश के साथ खड़ी नहीं दिख रही हैं, वह तैयारियों पर सवाल उठा रही हैं, ऐसे में झारखंड के कांग्रेस नेताओं से और क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह झारखंड की समस्त जनता से अपील करते हैं कि वह पीएम की अपील के अनुरूप पांच अप्रैल को रात्रि में नौ बजे नौ मिनट तक दीपक, मोमबत्ती और मोबाइल टॉर्च जलाकर देश की एकजुटता में एक साथ खड़े हो तथा कोरोना के खिलाफ लडाई को और मजबूत बनाएं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.