City Post Live
NEWS 24x7

हज़ारीबाग व रामगढ़वासियों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं दिलाने के लिए संकल्पित हूँ: जयंत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

हज़ारीबाग व रामगढ़वासियों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं दिलाने के लिए संकल्पित हूँ: जयंत
सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: हज़ारीबाग सांसद  जयंत सिन्हा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन को पत्र लिखकर हज़ारीबाग एवं  रामगढ़ जिले में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य मेलों के आयोजनके लिये  से आग्रह किया है। जयंत सिन्हा ने शनिवार को मिडिया इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य का परिदृश्य बदला है। आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं ने लोगों के जीवन को नई दिशा दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा देश में जगह-जगह स्वास्थ्य मेलों के आयोजन की पहल परिवर्तनकारी है। उन्होंने कहा कि  वर्ष 2019 में हज़ारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र के दोनों ज़िलों हज़ारीबाग एवं रामगढ़ में 7 स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया था, जिससे हज़ारों लोग लाभान्वित हुए थे। इन स्वास्थ्य मेलों की इतनी अधिक मांग थी कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करवाई गई ₹12 लाखकी राशि के अतिरिक्त, सांसद निधि से भी मद देकर क्षेत्र में इनका आयोजन करवाया गया था ।
सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष भी बड़े स्तर पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन होना चाहिए। इसलिए उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से राशि आवंटित करने का आग्रह किया है। सांसद द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि हज़ारीबाग और रामगढ़ ज़िले मिलाकर 25 लाख से ज्यादा की आबादी है। क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का सर्वाधिक लाभ देने हेतु वे सुदूरवर्ती प्रखंडों में इन मेलों का आयोजन करना चाहते हैं। उन्होंने डॉ हर्ष वर्धन से आग्रह किया कि इस आयोजन हेतु हज़ारीबाग एवं रामगढ़ को अतिरिक्त राशि देने हेतु स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करें।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.