City Post Live
NEWS 24x7

रोहतास : पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय लोजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य मनोनीत हुए

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रोहतास : पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय लोजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य मनोनीत हुए

सिटी पोस्ट लाइव : लोक जन शक्ति पार्टी LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने LJP लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय को एक और बड़ी जिम्मेवारी देते हुए लोजपा संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के घोषणा के बाद हुलास पांडेय को बधाई का ताता लग गया। डेहरी डालमिया नगर परिषद वार्ड संख्या 9 के पार्षद आकाश कुमार ने सांसद चिराग पासवान को भी धन्यवाद व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया है। पार्षद आकाश कुमार ने सिटी पोस्ट लाइव से बताया कि माननीय पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय की पार्टी के प्रति निष्ठा और उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी ने उनको विभिन्न जिम्मेदारियां दी है। बधाई देने वालों में जीवन प्रकाश, अकाश कुमार, चंदन तिवारी, मनीष सिन्हा, शैलेश कमलेश पांडे, मनोज पांडे, आशुतोष, संतु कुमार, हरिमोहन कुमार, पंकज गुप्ता, चंदन सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने बधाई दी।

बताते चले कि लोक जनशक्ति पार्टी ने अपनी पार्टी के विधायक राजू तिवारी को बड़ी जिम्मेवारी दे दी है.पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के प्रदेश इकाई के प्रदेश संसदीय बोर्ड का गठन किया है. इस संसदीय बोर्ड का चेयरमैन राजू तिवारी को बनाया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश संसदीय बोर्ड का गठन किया है.

गोविंदगंज़ से पार्टी के विधायक राजू तिवारी को बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने को अगदी जाति के वोटरों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. बोर्ड में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सदस्य बनाया गया है.प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी, संजय पासवान, राज कुमार साह विधायक, नूतन सिंह विधान पार्षद, सुनीता शर्मा पूर्व विधायक, विनोद कुमार सिंह पूर्व विधान पार्षद, हुलास पांडे पूर्व विधान पार्षद, डॉ रंजीत कुमार सुमन, संजय सिंह समेत 11 नेताओं को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया है.

रोहतास से विकाश चन्दन की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.