City Post Live
NEWS 24x7

केंद्र से मिली सहायता राशि को भी हेमंत सरकार खर्च नहीं कर पा रही: अर्जुन मुंडा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज दुमका के मुड़ाबहाल पंचायत में जनचौपाल को संबोधित किया। इस मौके अर्जुन मुंडा ने कहा कि कए ओर राज्य सरकार अपने संसाधन को बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है, वहीं केंद्र सरकार की ओर से मिल रही सहायता राशि को भी खर्च नहीं कर पा रही है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि उनके मंत्रालय से भी जनजातीय कल्याण की विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से झारखंड को सहायता भेजी गयी , लेकिन राशि खर्च नहीं की गयी, इस संबंध में मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार को पत्र भी लिखा गया और राशि खर्च कर उपयोगिता प्रमाण पत्र सौंपने का आग्रह किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड मुक्ति मोर्चा नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए राशि खर्च नहीं हो पाने के कारण राज्य की जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है, राशि खर्च नहीं हो जाएगी, तो योजना के लिए अगली किश्त की राशि नहीं मिल पाएगी। । उन्होंने जनता से कहा कि आपने जिसे विजय दिलाई उसने आपका साथ छोड़ दिया। अब जिस उम्मीदवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने खड़ा किया है, वो जनता की भलाई के लिए नहीं, बल्कि निजी स्वार्थ के लिए एमएलए बनना चाहते हैं। अर्जुन मुंडा ने आज दुमका में विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी लुइस मरांडी के समर्थन में जनचौपाल को संबोधित किया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.