City Post Live
NEWS 24x7

हेमंत सरकार अपनी विफलताओं को छुपा रही है: चंद्र प्रकाश चैधरी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा है कि झारखंड सरकार ने 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाया है। प्रदेश की जागरूक जनता ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में रखा है। संक्रमितों की सूची में देश भर में प्रदेश 21वें स्थान पर है। ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र, दिल्ली के नागरिकों की सुविधाओं को धीरे धीरे बढ़ाया जा रहा है।

पूरा देश अनलॉक है। चौधरी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि हेमंत सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए यहाँ के नागरिकों के मौलिक अधिकारों को उनसे वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों को बंद रखा जाएगा, पर अभिभावकों से फीस ली जाएगी, लेकिन पढ़ाई नही होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता से बस वसूलते रहेंगे या कुछ राहत भी देंगे। प्रदेश की शैक्षणिक व्यवस्था अधर में है। मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन छात्रों का भविष्य भंवर में डाल रहे हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.