सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राजधानी रांची में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही रूक-रूकर झमाझम बारिश हो रही है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले 16 सितंबर तक रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी। शहर में आद्रता का स्तर 99 प्रतिशत है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो रहा है। इसके उत्तर पश्चिम के तरफ बढ़ने की संभावना है।
अगले 12 घंटों में ये पश्चिम बंगाल और उडीसा के तट पर डीप डिप्रेशन के रूप में टकराएगा। इसके कारण आज राजधानी रांची में दिन में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के साथ राज्य के पश्चिमी जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। राज्य के मौसम में बदलाव 14 सितंबर के बाद से देखने को मिलेगा। इसके बाद बारिश में थोड़ी कमी आ सकती है।
Comments are closed.