City Post Live
NEWS 24x7

राज्य में अगले सात दिनों तक मॉनसून की अच्छी बारिश की संभावना

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: देश के अनेक हिस्सों में दक्षिणी पश्चिमी मानसून की अच्छी बारिश देखी जा रही है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हालाँकि मानसून के लिए इंतज़ार कुछ बढ़ गया है इधर झारखंड में मानसून की सक्रियता पूरे हफ्ते कायम रहने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार बने हुए हैं आगामी 20 जून तक हल्की से मध्यम दर्जे तक की बारिश हो सकती है। आगामी 21 जून को भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे में विभिन्न जिलों में वर्षापात और बादल छाये रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ नीचे रहा है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। कहा गया है कि बारिश और मेघ गर्जन के दौरान पेड़ के नीचे ना रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें।  किसान अपने खेतों में ना जाए और मौसम सामान्य होने पर ही खेतों में जाए।  16 से  20 जून तक राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश होगी।

 1 से 15 जून के बीच का सामान्य वर्षापात 73.3 मिमी रहता है, जबकि इस दौरान वास्तविक वर्षापात 137.1 मिमी हो चुकी है।  15 दिनों में सामान्य से 79 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग रांची के अनुसार अगले 3-4 दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम ऐसा ही बना रहेगा।  उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना आज भी बनी हुई है। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में आज छिटपुट बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के राज्यों और महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.