City Post Live
NEWS 24x7

वसंत पंचमी के दूसरे दिन मां सरस्वती को नम आंखों से दी गयी भावपूर्ण विदाई 

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

वसंत पंचमी के दूसरे दिन मां सरस्वती को नम आंखों से दी गयी भावपूर्ण विदाई 

सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: वसंत पंचमी के दूसरे दिन विद्या की देवी मां वीणा वादिनी को शुक्रवार को भावपूर्ण और नम आंखें से विदाई दी गयी। विदाई के पूर्व माता सरस्वती की प्रतिमा की सुहागिनों ने खोइछा भराई की रस्म अदा की। शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित मां सरस्वती की अधिकतर प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को विभिन्न जलाशयों में कर दिया गया। दोपहर से ही जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में विसर्जन की शोभा यात्रा शुरू हो गयी थी। यह सिलसिला कई घंटों तक चला। प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा विभिन्न सड़कों से गुजरती रही। विभिन्न पूजा पंडालों द्वारा अलग-अलग निकाली गयी  विसर्जन शोभायात्रा में शामिल विद्यार्थी व अन्य लोग डीजे की धुन पर नाचते-थिरकते और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते चल रहे थे। सीएए, एनआरसी तथा एनपीआर को लेकर देश में फैले भ्रांतियां से किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसको लेकर पुलिस प्रशासन प्रतिमा विसर्जन यात्रा में विशेष नजर बनाए हुए था।  प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में समुचित संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी। प्रतिमा विसर्जन जुलूस में भी पुलिस के जवान साथ-साथ चल रहे थे। हालांकि कि जिन पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी है, उन पंडालों की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को किया जायेगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.