City Post Live
NEWS 24x7

गोड्डा : भूखंड के विवाद में गोलीबारी, एक व्यक्ति घायल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

गोड्डा : भूखंड के विवाद में गोलीबारी, एक व्यक्ति घायल

सिटी पोस्ट लाइव, गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्पूरी नगर में भूखंड के विवाद में गोलीबारी की घटना में दिलीप ठाकुर नामक व्यक्ति घायल हो गया जबकि एक अन्य को भी चोट आई है। बताया जाता है कि करीब 3 राउंड गोलियां चली जिसमें उक्त लोग घायल हुए। घटना की सूचना के बाद नगर थाना प्रभारी रेनू गुप्ता वरीय अधिकारी एसडीपीओ के साथ घटनास्थल पर पहुंची तथा घटना का जायजा लिया एवं घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया गया। सूचना के अनुसार गुरुवार की देर शाम जमीन विवाद में बाहरी रिश्तेदारों ने आकर उक्त घटना को अंजाम दिया। घटना से लोगों में कई तरह की चर्चा की जा रही है। दीपावली का फायदा उठाते हुए उस घटना को अंजाम दिया गया पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह ने कहा है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.