City Post Live
NEWS 24x7

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा ” मानवता के रक्षकों को नमन”

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा ” मानवता के रक्षकों को नमन”

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमें वयं राष्ट्रे जागृयाम का जो मंत्र दिया है, उसका असर दिखने लगा है। कोरोना वायरस ने दुनिया के शक्तिशाली देशों को तबाह कर दिया है। इस तबाही की आग हम तक भी पहुंची, लेकिन हम परमात्मा की कृपा से झुलसते-झुलझते रह गए। हमारी सफलता के नायक हैं डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी व प्रशासनिक अधिकारी। इन्होंने अपनी ड्यूटी मानवता की सेवा की तरह की है। कार्य के दौरान अपने स्वास्थ्य की भी परवाह नहीं की कि इसका उनके स्वयं पर और परिवार पर क्या असर होगा। अपने कर्तव्य निभाने के दौरान अस्पताल के डॉक्टर, नर्स व अन्य स्वास्थ्यकर्मी खुद भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मचारी, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को हिंसा का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रांची में हिंदपीढ़ी इसका ज्वलंत उदाहरण है, कि किस प्रकार परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी और पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।

वहीं पंजाब में ड्यूटी कर रहे एक पुलिस अधिकारी का तो हाथ तक काट दिया गया, जिसे बाद में ऑपरेशन के द्वारा फिर से जोड़ा गया। ऐसे कोरोना वीर लोगों को जान की रक्षा करते समय दो तरफा लड़ाई लड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के 3 माह की बच्ची की देखभाल अस्पताल के कर्मचारी कर रहे हैं। इसी तरह कोलकाता में 7 माह की गर्भवती महिला डॉक्टर दो पहिया वाहन पर घूमकर कोरोना पीड़ितों का इलाज कर रही है। गुजरात के राजकोट में मेडिकल टेक्नीशियन अपने पिता की मृत्यु के दूसरे दिन से ही काम पर लौट आई। कई महिला पुलिस पदाधिकारी अपने दूधमुंहे बच्चों थाने में साथ रखकर अपनी ड्यूटी और मां का फर्ज दोनों निभा रही हैं।

लोगों को कानून का पालन करवाने के लिए हमारे पुलिस के जवान भीषण गर्मी में भी रोड पर ड्यूटी करने के साथ ही थानों में गरीबों के लिए खाने की व्यवस्था और उनके लिए मास्क भी बना रहे हैं। ऐसे ही योद्धाओं ने मानव सेवा के क्षेत्र में नई इबारत लिखी है। इन कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तियों के परिवारजन भी देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए उनका हर संभव साथ दे रहे हैं। जन गण मंगल में लगे ऐसे लोगों के कारण ही भारत में कोरोना अब तक काफी हद तक नियंत्रण में रहा है। ऐसे कोरोना वीरों को हमारा नमन।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.