तीरंदाज के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया शोक
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने मिनी टुडू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि राज्य की एक और होनहार तीरंदाज मिनी टुडू नहीं रही। सड़क दुर्घटना में उसके असामयिक निधन से मैं बहुत दुःखी हूं। इस दुःख की घड़ी में भगवान उसके परिजनों को इसे सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Comments are closed.