City Post Live
NEWS 24x7

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बने झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बने झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष
सिटी पोस्ट लाइव, जमशेदपुर: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष चुने गये हैं. जमशेदपुर में आयोजित तीरंदाजी संघ की एजीएम में अर्जुन मुंडा को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है. झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद कहा कि झारखंड तीरंदाजी संघ से जुड़े सभी लोगों ने भरोसा दिखाया, इसके लिए  सभी का आभार। मुंडा ने कहा कि झारखंड ही नहीं बल्कि देश के सभी जनजातीय क्षेत्र के बच्चों में जन्मजात तीरंदाजी के गुण विद्यमान हैं। जनजातीय क्षेत्र के प्रतिभा में निखार लाकर उन्हें मंच देने की आवश्यकता है। तीरंदाजी प्रतिभा को आगे बढ़ायेंगे. श्री मुंडा ने कहा कि यद्दपि तीरंदाजी में झारखंड बेहतर प्रदर्शन करता आ रहा है, परंतु इस क्षेत्र में और अधिक परिणाम आना बाकी है। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी जिलों में तीरंदाजी के प्रतिभा को उभारने का कार्य करेंगे।  आने वाले दिनों में ओलंपिक खेलों में तीरंदाजी में गोल्ड मेडल मिले, इस पर पूरा जोर रहेगा। मुंडा ने कहा कि आगामी 27 से 29 जनवरी तक खरसावां में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसमें राज्य के विभिन्न जिले की टीमें हिस्सा लेंगी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.