City Post Live
NEWS 24x7

श्रेष्ठ उत्पादन मूल्य के साथ पतंजलि खरीदेगी किसानों के उत्पाद : बाबा रामदेव

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

श्रेष्ठ उत्पादन मूल्य के साथ पतंजलि खरीदेगी किसानों के उत्पाद : बाबा रामदेव

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि झारखंड के कुछ जिलों को ऑर्गेनिक खेती के लिए चिन्हित किया गया है। वहां पर गेहूं, धान, तिलहन, दलहन, शाग, सब्जियों के साथ ही जड़ी-बूटियां भी पैदा करिये। किसान भाई जो भी उत्पादन करेंगे पतंजलि एक श्रेष्ठ उत्पादन मूल्य के साथ सब को खरीदेगी। उन्होंने कहा कि आप नैसर्गिक, प्राकृतिक और जैविक खाद का उपयोग करके उत्पादन करें। पतंजलि उसको खरीदेगी। इससे झारखंड के किसानों को समृद्धि मिलेगी और देश के लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। यह हमारा संकल्प है | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगले वर्ष योग दिवस पर रांची में तीन दिवस का शिविर शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें लाखों लोगों को योग कराएंगे। रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट के दूसरे दिन शुक्रवार को बाबा रामदेव ने कहा कि झारखंड में कृषि के क्षेत्र में बहुत सारी चुनौतियां थीं। उन चुनौतियों को अवसर के रूप में तब्दील करके मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक कीर्तिमान बनाया है। आगे अभी बहुत कुछ और करना है। कृषि के क्षेत्र में विकास की अभूतपूर्व प्रगति के लिए झारखंड सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि यहां से संकल्प लेकर जाइए कि झारखंड के किसान देश के सबसे समृद्ध और प्रगतिशील किसान बनें । इसके लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। हम सभी इसी परंपरा के व्यक्ति हैं। पतंजलि इस दिशा में पूरी तरह से प्रतिबद्ध होकर कार्य करेगी।

सीएम ने किसानों की सुधि ली, कृषि क्षेत्र में हो रहा काफी काम
बाबा रामदेव ने कहा कि किसान भारत-माता की आत्मा हैं और जब किसान समृद्ध होंगे तभी देश की जय-जयकार होगी। समृद्धि के क्षेत्र में किसान बहुत बड़ा कीर्तिमान बना सकते हैं। औद्योगिक विकास के क्षेत्र में निस्संदेह झारखंड में बहुत विकास हुआ है। कृषि के क्षेत्र में झारखंड कुछ पीछे था, लेकिन यह देखकर काफी हर्ष हो रहा है कि अब झारखंड में इस क्षेत्र में काफी काम हो रहा है। किसानों की मुख्यमंत्री ने सुधि ली है।

कर्म से संन्यासी, लेकिन जन्म से मैं किसान हूं 
योग गुरु ने कहा कि कर्म से तो सन्यासी, लेकिन जन्म से मैं किसान हूं। विकास की इस दौड़ में जो तमाम तरह के संसाधन झारखंड में हैं उनका सटीक तरीके से उपयोग हो। उसका अधिकतम लाभ इस प्रदेश को मिलना चाहिए। 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.