City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में अकीदत के साथ मनाई जा रही ईद, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी बधाई

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड में अकीदत के साथ मनाई जा रही ईद, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी बधाई
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: ईद के मौके पर रोजेदारों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। झारखंड की राजधानी रांची, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, पलामू सहित पूरे प्रदेश में ईद-उल-फितर का पर्व बुधवार को अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। रोजेदारों के चेहरे ईद की रूहानियत से दमक रहे हैं। रोजेदार रमजान माह की इबादत और रोजे के बदले अल्लाह की तरफ से ईद के तौर पर मिले तोहफे की खुशी बांटते दिखाई दिए। आपसी सदभाव, भाईचारगी और हर्षोल्लास साफ दिख रहा है। प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम बंधुओं ने सुबह में ईद की नमाज अता की। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिल ईद की बधाइयां दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। फिर शुरू हो गया दावतों का दौर। ईद की सेवई हर तरफ आपसी रिश्तों में मिठास घोलती नजर आयी। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़ इंजताम किये हैं। इसके साथ ही ईद का चांद दिखने के बाद रमजान का पाक महीना खत्म हो गया है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने महीने भर बिना कुछ खाए-पीये रोजा रखा। ईद-उल-फितर के मौके पर मुख्‍यमंंत्री रघुवर दास ने सभी को बधाई दी। एदार-ए- शरिया के नाजिम ए आला कुदुबुद्दीन रिजवी और इमारत-ए-शरिया के मुफ्ती अनवर कास्मी ने ईद का चांद देखने का ऐलान किया। इससे पहले दोनों ही एदारा में बैठक की गई। बैठक में देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद की तस्दीक के साथ ऐलान किया गया। हालांकि रांची में बादल छाए रहने से शहरवासी ईद के चांद का दीदार नहीं कर सके। फिर भी एदारा के तस्दीक के साथ ही ईद की खुशियां शहर की फिजां में घुल गईं। इधर पुलिस प्रशासन ने ईद की नमाज को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। हरमू रोड, डोरंडा और मेन रोड में सुबह सात बजे से करीब दस बजे तक रूट डायवर्ट किये गये।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.